IPL 2021 : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने क्वारंटीन में शुरू की ट्रेनिंग

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में क्वारंटीन के दौरान ट्रेनिंग शुरू कर दी है. आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होना है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Instagram/rohitsharma45)

दुबई, 15 सितम्बर : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में क्वारंटीन के दौरान ट्रेनिंग शुरू कर दी है. आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होना है. रोहित इंग्लैंड से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ शनिवार को यूएई पहुंचे थे. ये सभी खिलाड़ी छह दिनों के लिए क्वारंटीन में हैं.

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कप्तान के होटल में बाइसाईकिल के जरिए व्यायाम करने की फोटो ट्विटर पर साझा की. फ्रेंचाइजी ने साथ ही फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूएई पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ वह ड्रिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : IPL 2021: सीएसके के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने MS Dhoni को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहीं ये बातें

मुंबई इंडियंस आईपीएल की गत विजेता है और वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी. मुंबई का इसके बाद मकाबला अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से 23 सितंबर को होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी