IPL 2021: इस ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने आईपीएल से नाम लिया वापस, धोनी के लिए झटका

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से नाम वापस ले लिया है. हेजलवुड आगामी कैलेंडर में आस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे.

जोश हेजलवुड (Photo Credits: Getty Images)

सिडनी, 1 अप्रैल : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से नाम वापस ले लिया है. हेजलवुड आगामी कैलेंडर में आस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे. हेजलवुड को इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलना था.

हेजलवुड ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, अलग-अलग समय में बायो बबल और क्वारंटीन में 10 महीने का लंबा समय हो गया है, इसलिए मैंने क्रिकेट से आराम करने और घर और ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय बिताने का फैसला किया. यह भी पढ़ें : IPL 2021: पिछले साल की असफलता भुलाकर वापसी करने उतरेगा चेन्नई सुपर किंग्स

30 वर्षीय हेजलवुड पिछले सीजन में सीएसके के लिए फस्ट्र च्वाइस खिलाड़ी नहीं थे. वह बीते सीजन में आईपीएल में पहली बार खेले थे. उन्होंने तीन मैचों में एक विकेट लिया था. हेजलवुड ने कहा कि वह टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने की उम्मीद कर रहे है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड