IPL 2020: धोनी का पैर छूने के लिए CSK के प्रैक्टिस मैच में घुसा फैन, देखें वीडियो

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी चैन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारी कर रहे हैं. एम ए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर आया और उसने धोनी के पैर छुए.

फैन ने छुए धोनी के पैर (Photo Credits: Screen grab IndiaTV/YouTube)

चैन्नई (Chennai) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है. वैसे तो एम एस धोनी के फैन पूरी दुनिया में हैं, लेकिन चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान की बात चैन्नई में अलग ही है. इन दिनों धोनी चैन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारी कर रहे हैं. एम ए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर आया और उसने धोनी के पैर छुए. धोनी का पैर छूते हुए फैन का वीडियो अब वायरल हो गया है. सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने से पहले फैंन ने धोनी के पैर छू लिए. इसके बाद ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा अधिकारियों ने फैन को स्टेडियम से बाहर निकाला.

कुछ हफ्ते पहले ही धोनी IPL 2020 की प्रैक्टिस करने चैन्नई आए थे. धोनी ने ICC किक्रेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. चैन्नई आने पर धोनी का ग्रैंड वेलकम किया गया था. पिछले कुछ समय से CSK की टीम एम ए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है और अपने फेवरेट स्टार धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में काफी भीड़ भी लग रही है.

देखें, धोनी का पैर छूते हुए फैन का वीडियो...

IPL 2020 की बात करें तो टूर्नामेंट का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल मुंबई इंडियंस ने IPL जीता था और चैन्नई सुपर किंग्स पहली रनर अप थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड