FIFA U-17 Women's World Cup: भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ करेगी अभियान का आगाज

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की सबसे कमजोर टीमों में से एक भारत मंगलवार को यहां जब अमेरिका के अपना अभियान शुरू करेगी तो उसकी कोशिश इस मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने की होगी।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022

भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की सबसे कमजोर टीमों में से एक भारत मंगलवार को यहां जब अमेरिका के अपना अभियान शुरू करेगी तो उसकी कोशिश इस मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने की होगी. भारत ने मेजबान के रूप में आयु वर्ग के इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, भारत के अलावा मोरक्को और तंजानिया इस टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली टीमों में शामिल हैं. यह भी पढ़ें: दिल्ली में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे क्रिकेट मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए टिप्स- देखें

भारतीय टीम ग्रुप ए में है जहां अमेरिका और मोरक्को के अलावा ब्राजील की टीम है. भारत के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी टीम की तैयारियों से संतुष्ट हैं और कह चुके हैं कि मेजबान टीम के खिलाफ गोल करना मुश्किल होगा. यहां के कलिंगा स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ एक अंक हासिल करना भी भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

अमेरिका उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र (कोनकाकैफ) के विजेता के तौर पर इस टूर्नामेंट में पहुंचा है और टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी । उसे पूरी तरह पता है कि भारत के खिलाफ कोताही बरतने का उसे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि ग्रुप में ब्राजील भी है. चारों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी लिहाजा हर मैच काफी महत्वपूर्ण है.

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले इटली, नॉर्वे और स्पेन का दौरा किया है हालांकि उसने यूरोप और दक्षिण अमेरिका की मजबूत टीमों के खिलाफ नहीं खेला है.

डेनेरबी ने कहा ,‘‘ अमेरिका का पलड़ा भारी होगा लेकिन कागजों पर  फुटबॉल 90 से 95 मिनट तक खेला जाता है और हम अमेरिका को हरा सकते हैं. हमने फरवरी से काफी पक्की तैयारी की है और हम इस टूर्नामेंट के लिये पूरी तरह से तैयार हैं.’’

दिन के अन्य मैचों में मोरक्को का सामना ब्राजील से जबकि चिली का न्यूजीलैंड से होगा. वहीं जर्मन टीम ग्रुप बी में नाइजीरिया से खेलेगी .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक जंग, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम की किस्मत दे सकती है साथ