IND vs SA Series 2025: अब अपने ही घर पर साउथ अफ्रीका से भारत का सामना, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की. अब टीम इंडिया 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपने ही घर पर टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 9 नवंबर : भारत (India) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की. अब टीम इंडिया 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपने ही घर पर टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है. पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा. इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी.

दोनों देश तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे. पहला मैच रांची में 30 नवंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का दूसरा मैच होगा. तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है. 17 दिसंबर को लखनऊ में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवां मुकाबला आयोजित होगा. यह भी पढ़ें : New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कीवी टीम की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई बढ़त

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे. मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के संतुलन को मजबूती देते नजर आएंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का आक्रमण संभालेंगे. इनके अलावा आकाश दीप को भी टीम में स्थान मिला है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम साबित होगी.

भारत की टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड