IND vs BAN Test Series 2022: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, केएल राहुल के नेतृत्व में टीम की हुए घोषणा

बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज खेलेगी. दुसरे एकदिवसीय मुकाबले मेचोत के कारण भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए है उनके अनुपस्तिथि में भारतीय टीम का नेतृत्व केएल राहुल करेंगे. भारतीय चयन समिति ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को उनके स्थान पर टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाज मो. शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी तक अपने कंधे और घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. चयनकर्ताओं ने क्रमशः शमी और जडेजा के स्थान पर नवदीप सैनी और सौरभ कुमार टीम में जगह दी है. उनके अलावा लगभग बारह साल बाद चयन समिति ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (W), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (वीसी), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), केएस भरत (WK), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

ट्वीट देखें: