IND vs AUS 4th Test Day 4, Lunch Break: चौथे दिन लंच तक भारत का स्कोर 362/4, विराट कोहली शतक के करीब, अभी भी ऑस्ट्रलियाई पारी से 118 रन पीछे
Photo Credits ANI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 480 रन बनाए थे. वहीं, चौथे दिन भी भारतीय टीम की पारी जारी है. इस बीच, चौथे दिन लंच तक भारत का स्कोर 362/4 है जबकि विराट कोहली शतक के करीब हैं, और केएस भरत 25 रन बनाकर उनका साथ दे रहे है. भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रलियाई पारी से 118 रन पीछे है और भारतीय बल्लेबाज अगले सेशन तक इसको पीछा करना चाहेगी.

ट्वीट देखें: