Fan Chants Messi, Messi: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चिढ़ाने के लिए दर्शकों ने लगाए मेस्सी, मेस्सी के नारे, स्टैंड में बैठें नेमार जूनियर ने लगाएं खूब ठहाकें, देखें वीडियो

Fan Chants Messi, Messi: अल-हिलाल ने किंग कप ऑफ़ चैंपियंस 2024 फ़ाइनल में अल-नासर पर जीत के साथ तीसरा डोमेस्टिक खिताब जीता. नेमार जूनियर इस मुकाबले में नहीं खेल पाए जिसके वजह से स्टैंड में बैठकर खेल का मजा लिया. क्योंकि अल-हिलाल ने मैच के ज़्यादातर समय तक नियंत्रण बनाए रखा. अल-हिलाल के फैंस ने भी अल-नासर के खिलाड़ियों को निराश करने की पूरी कोशिश की. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ‘लियोनेल मेस्सी’ के नारे लगाकर रोनाल्डो को निशाना बनाते देखा गया. ब्राज़ीलियाई फ़ॉरवर्ड ने माहौल का आनंद लिया. मोबाइल में पलों को कैद भी किया. वह अपने करियर में कई प्रतिद्वंद्विता वाले खेलों का हिस्सा रहे हैं, जिसमें प्रसिद्ध बार्का तिकड़ी एमएसएन (मेसी-सुआरेज़-नेमार) बनाम रियल मैड्रिड का बीबीसी (बेल-बेंजेमा-क्रिस्टियानो) शामिल हैं.

वीडियो देखें: