लिवरपूल स्टार डियोगो जोटा का निधन: नैशविल बनाम फिलाडेल्फिया एमएलएस 2025 मुकाबले में हानी मुख्तार ने इंजरी टाइम में गोल कर दी जोटा को श्रद्धांजलि, टीम ने किया उनका आइकोनिक सेलिब्रेशन, Video
एमएलएस 2025 में नैशविल और फिलाडेल्फिया के बीच हुए मुकाबले में हानी मुख्तार ने इंजरी टाइम में गोल कर दिवंगत लिवरपूल स्ट्राइकर डियोगो जोटा को श्रद्धांजलि दी. गोल के बाद पूरी टीम ने जोटा का आइकोनिक सेलिब्रेशन दोहराया.
लिवरपूल स्टार डियोगो जोटा का निधन: नैशविल और फिलाडेल्फिया के बीच खेले गए मेजर लीग सॉकर 2025 मुकाबले में एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब नैशविल के नंबर 10 खिलाड़ी हानी मुख्तार ने इंजरी टाइम (90+11 मिनट) में पेनल्टी पर गोल दागा और फिर लिवरपूल के दिवंगत स्ट्राइकर डियोगो जोटा (Diogo Jota) को श्रद्धांजलि दी. गोल के तुरंत बाद मुख्तार साइडलाइन की ओर दौड़े, जहां उनके साथी खिलाड़ी 'कोयोट्स' टीम के अन्य सदस्य भी उनके साथ हो गए. पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर दिवंगत जोटा का प्रसिद्ध सेलिब्रेशन दोहराया, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. 28 वर्षीय पुर्तगाली फुटबॉलर डियोगो जोटा का 3 जुलाई को एक दर्दनाक कार दुर्घटना में निधन हो गया था. फुटबॉल जगत में उनके आकस्मिक निधन से गहरा शोक व्याप्त है, और यह श्रद्धांजलि उस खिलाड़ी की विरासत को सम्मान देने का एक भावुक प्रतीक बनी. यह भी पढ़े: DND vs IDTT, TNPL Finals 2025: डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम आईड्रीम तिरूप्पुर तमीज़हंस के बीच आज खेला जाएगा तमिल नाडु प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला, यहां जाने कब,कहा और कैसे देखे इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
नैशविल एससी के खिलाड़ियों ने डियोगो जोटा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

