खेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बढ़ाया Paul Pogba का करार

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पोग्बा अब 2022 तक क्लब में रहेंगे. उनका करार इस सीजन के बाद खत्म हो रहा था.

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बढ़ाया Paul Pogba का करार
पॉल पोग्बा (Photo Credits: Facebook)

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पोग्बा अब 2022 तक क्लब में रहेंगे. उनका करार इस सीजन के बाद खत्म हो रहा था.

पोग्बा अभी तक इस सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टीम के सभी तीनों मैचों में शुरुआती टीम में थे. अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक के दौरान उन्होंने कहा था कि स्पेनिश लीग रियल मेड्रिड के साथ खेलना उनका सपना है.

पोग्बा के करार को बढ़ाने का फैसला कुछ सप्ताह पहले लिया गया था. फ्रांस की विश्व विजेता टीम के सदस्य पोग्बा 2016 में इटली के जुवेंतस से मैनचेस्टर युनाइटेड में आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).