Saudi Pro League 2023–24: Damac के खिलाफ मैच से पहले अल-नासर स्टार Cristiano Ronaldo ने शेयर की खुबसूरत तस्वीर, देखें  मुस्कुराते में छुपा है गहरा राज

Saudi Pro League 2023–24: अल-नासर(Al-Nassr) स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) ने एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और बताया कि वह कितने खुश हैं. रोनाल्डो दमाक(Damac) बनाम अल-नासर सऊदी प्रो लीग 2023-24 मैच में दो मैचों में छह गोल के साथ उतरेंगे. अल-नासर के लिए खेले गए पिछले दो मैचों में सीआर7 ने दो हैट ट्रिक हासिल की थी. रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग 2023-24 सीज़न में 29 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर चार्ट में भी टॉप पर हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, "हैप्पी डेज़".

देखें पोस्ट: