Deepthi Jeevanji Wins Bronze Medal: दीप्ति जीवनजी ने Paris Paralympics 2024 के विमेंस 400 मीटर टी20 पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में जीता बोंज मेडल

Paris Paralympics 2024: 3 सितंबर(मंगलवार) को दीप्ति जीवनजी(Deepthi Jeevanji) ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 के विमेंस 400 मीटर टी20 पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है. जीवनजी ने 55.82 सेकंड के मजबूत समय के साथ दौड़ पूरी की और इस स्पर्धा में पोडियम पर जगह पक्की की. बता दें कि दीप्ति जीवनजी ने इस साल की शुरुआत में जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 55.07 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था. पेरिस पैरालिंपिक में यह भारत का कुल 16वां पदक था. प्रीति पाल के दो कांस्य पदकों के बाद जीवनजी का कांस्य पदक पेरिस पैरालिंपिक 2024 में ट्रैक स्पर्धाओं में भारत का तीसरा पदक भी है. यूक्रेन की यूलिया शुलियार ने स्वर्ण पदक जीता जबकि तुर्की की आयसेल ओन्डर ने रजत पदक जीता.

Deepthi Jeevanji Wins Bronze