क्रिकेट

Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Winner Prediction: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान शॉन विलियम्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 298 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 299 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 291 रन ही बना सकीं.

Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Winner Prediction: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे में श्रीलंका की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: Suryakumar Yadav Stats vs Pakistan: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, IND बनाम PAK मुकाबले से पहले देखें टीम इंडिया के कप्तान का रिपोर्ट कार्ड

पहले वनडे मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान शॉन विलियम्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 298 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 299 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 291 रन ही बना सकीं.

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज खेली जा रहीं. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series 2025) खेली जाएगी, सीरीज का आखिरी मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा. फिलहाल जिम्बाब्वे को 55 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज है. जिम्बाब्वे का नेतृत्व क्रेग एर्विन कर रहे हैं. अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं. जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. जिम्बाब्वे ने सिकंदर रज़ा, रिचर्ड नगारावा, क्लाइव मैंडे और ब्रायन बेनेट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक प्रतिस्पर्धी टीम भी नामित की है. जिम्बाब्वे की टीम ने आखिरी वनडे सीरीज इस साल फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी. जिम्बाब्वे की टीम ने इसे 2-1 से जीता.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम 103 की रेटिंग के साथ वनडे टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर है. वनडे और टी20 फॉरमेट के लिए श्रीलंका की अगुवाई चैरिथ असलांका कर रहे हैं. वनडे की बात करें तो श्रीलंका इस समय शानदार फॉर्म में है. श्रीलंका की टीम ने हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्पष्ट पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगा. श्रीलंका की टीम से खेल के सभी पहलुओं में जिम्बाब्वे पर हावी होने की उम्मीद है.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs SL ODI Head To Head)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 65 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 50 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज 12 मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ZIM vs SL 2nd ODI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर श्रीलंका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. श्रीलंका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

श्रीलंका की जीत की संभावना: 80%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs SL 2nd ODI Likely Playing XI)

जिम्बाब्वे (ZIM Likely Playing XI): बेन करन, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, वेस्ली मधेवेरे, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू.

श्रीलंका (SL Likely Playing XI):पथुम निसांका, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, दुष्मंथा चामीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).