युवराज सिंह ने बुमराह के बल्लेबाजी रिकॉर्ड का उड़ाया मजाक

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ लाइव इंस्टाग्राम सेशन पर बात करते हुए उनके बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. युवराज ने बुमराह के बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, ' वनडे में आपका उच्चतम स्कोर 10 रन है, टेस्ट में भी 10 रन है और आईपीएल में भी महज 16 रन है.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ लाइव इंस्टाग्राम सेशन पर बात करते हुए उनके बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. युवराज ने बुमराह के बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, ' वनडे में आपका उच्चतम स्कोर 10 रन है, टेस्ट में भी 10 रन है और आईपीएल (IPL) में भी महज 16 रन है. इसके अलावा 80 फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ 82 रन आपके नाम हैं. युवराज ने कहा क्यों उनके आंकड़े बल्लेबाजी में इतने अच्छे नहीं हैं.

युवराज के इस सवाल पर जवाब देते हए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मैंने घरेलू क्रिकेट में गोवा के खिलाफ सिर्फ 20 गेंद पर 42 रनों की धुआंधार पारी खेली है, जो कि मेरा उच्चतम स्कोर भी है. इसके बाद युवराज सिंह ने बुमराह को बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर कैसे बेहतरीन छक्का लगाया था.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: विराट के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने किया ऐसा ट्वीट जिसे पढ़कर हर क्रिकेट प्रेमी की आंखें हो जाएंगी नम

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए 14 टेस्ट मैच खेलते हुए 28 इनिंग्स में 68 विकेट प्राप्त किए हैं. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 64 वनडे मैच खेलते हुए 64 इनिंग्स में 104 एयर T20 फॉर्मेट में 50 मैच खेलते हुए 49 इनिंग्स में 59 सफलता दर्ज की है.

Share Now

संबंधित खबरें

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड