साड़ी पहनकर मैदान में उतरी मिताली राज, प्रमोशनल वीडियो में दिखाए क्रिकेट के गुर

ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार यानि आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुई लगातार बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले के लिए टिकट मिल गया है. बता दें कि ग्रुप चरण मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारो मुकाबले जीतकर ग्रुप में टॉप पर रही थी.

मिताली राज ((Photo Credits: @mastercardindia/Twitter)

ICC Women's T20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार यानि आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में हुई लगातार बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले के लिए टिकट मिल गया है. बता दें कि ग्रुप चरण मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारो मुकाबले जीतकर ग्रुप में टॉप पर रही थी, वहीं आज की विपक्षी टीम इंग्लैंड अपने ग्रुप में छह अंको के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थी. मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द होने के बाद भारतीय टीम को इसका फायदा मिला और उसे फाइनल मुकाबले के लिए घोषित कर दिया गया.

जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने आज फाइनल का सफर तय किया, वहीं टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने आज सेमीफाइनल मैच से पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया. इस वीडियो में वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही हैं. बता दें कि यह मिताली राज का एक प्रमोशनल वीडियो है. इस वीडियो में वह साड़ी और बिंदी के साथ हेलमेट लगाकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- मिताली राज के जन्मदिन पर तापसी पन्नू ने किया वादा, बायोपिक के लिए जान झोंकने को हैं तैयार

वहीं मिताली राज ने भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जानें वाले सेमीफाइनल मुकाबले के रद्द होने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मै एक भारतीय होने के नाते आज बहुत उत्साहित हूं कि भारतीय महिसा टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर मैं इंग्लैंड महिला क्रिकेटरों का दर्द महसूस कर सकती हूं. मैं कभी खुद को या अपनी टीम को ऐसी परिस्थिति में नहीं देखना चाहूंगी, लेकिन नियम ऐसे ही होते हैं. बधाई लड़कियों, यह बड़ी बात है.'

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\