क्रिकेट

ZIM vs SL 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे करेगी वापसी या श्रीलंका बनाएगी अजेय बढ़त? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:00 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 04:30 PM को होगा.

ZIM vs SL 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे करेगी वापसी या श्रीलंका बनाएगी अजेय बढ़त? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Preview: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. ज़िम्बाब्वे मेज़बान होने के बावजूद अब तक व्हाइट-बॉल सीरीज़ में एक भी मैच नहीं जीत पाया है और सीरीज़ को जिंदा रखने के लिए उन्हें किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करनी होगी. पहले टी20 में कमिंदु मेंडिस की नाबाद 16 गेंदों पर 41 रन की आतिशी पारी ने श्रीलंका को रोमांचक रन-चेज़ में जीत दिलाई. इससे पहले पाथुम निसांका (32 गेंदों पर 55 रन) और कुसल मेंडिस (35 गेंदों पर 38 रन) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी, लेकिन बीच में अचानक विकेटों का पतन देखने को मिला हैं. श्रीलंका ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त, पथुम निसांका ने खेली उपयोगी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

वहीं गेंदबाज़ी में दुष्मंथा चमीरा (चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया और ज़िम्बाब्वे को 20 ओवर में 175/7 पर रोक दिया था. बल्लेबाज़ी में ब्रायन बेनेट (57 गेंदों पर 81 रन) ने सिकंदर रज़ा की अगुवाई वाली टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी. हालांकि, अब तक खेले गए सभी व्हाइट-बॉल मैच आख़िरी ओवर तक गए हैं लेकिन नतीजा श्रीलंका के पक्ष में ही रहा है. ज़िम्बाब्वे कई मौकों पर मज़बूत स्थिति में होने के बावजूद मैच को अपने नाम नहीं कर सका है. दो वनडे और पहला टी20 गंवाने के बाद अब उनके पास वापसी के लिए बहुत कम अवसर बचे हैं.

टी20 में जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ZIM vs SL Head to Head Records): श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 6 बार श्रीलंका ने बाज़ी मारी है, जबकि ज़िम्बाब्वे को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है. आंकड़े साफ़ तौर पर बताते हैं कि इस प्रारूप में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन ज़िम्बाब्वे अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर इस बार मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (ZIM vs SL Key Players To Watch Out): जिम्बाब्वे के लिए कप्तान ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और रिचर्ड नगारावा अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. वहीं श्रीलंका के लिए चरित असलंका, पथुम निसांका और दुष्मंथा चमीरा पर निगाहें होंगी.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका मिनी बैटल्स (ZIM vs SL Mini Battles): ब्रायन बेनेट बनाम मथीशा पथिराना की टक्कर इस मुकाबले में देखने लायक होगी. वहीं, जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेवर ग्वांडू और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका के बीच की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:00 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 04:30 PM को होगा.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भारत में टीवी नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: डायोन मायर्स, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, टिनोटेन्डा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ट्रेवर ग्वांडू

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).