SL vs ZIM 2nd T20I 2025, Harare Weather Report: जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 का मिजाज बदलेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हरारे का मौसम

हरारे में होने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है और बारिश से खेल में किसी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जबकि रात में यह घटकर करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Harare Sports Club, Harare

Sri Lanka National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Harare Weather Report: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 06 सितंबर (शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. ज़िम्बाब्वे मेज़बान होने के बावजूद अब तक व्हाइट-बॉल सीरीज़ में एक भी मैच नहीं जीत पाया है और सीरीज़ को जिंदा रखने के लिए उन्हें किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करनी होगी. पहले टी20 में कमिंदु मेंडिस की नाबाद 16 गेंदों पर 41 रन की आतिशी पारी ने श्रीलंका को रोमांचक रन-चेज़ में जीत दिलाई. इससे पहले पाथुम निसांका (32 गेंदों पर 55 रन) और कुसल मेंडिस (35 गेंदों पर 38 रन) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी, लेकिन बीच में अचानक विकेटों का पतन देखने को मिला हैं. जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 के मिनी बैटल में होगा रोमांचक भिड़ंत, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वहीं गेंदबाज़ी में दुष्मंथा चमीरा (चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया और ज़िम्बाब्वे को 20 ओवर में 175/7 पर रोक दिया था. बल्लेबाज़ी में ब्रायन बेनेट (57 गेंदों पर 81 रन) ने सिकंदर रज़ा की अगुवाई वाली टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी. हालांकि, अब तक खेले गए सभी व्हाइट-बॉल मैच आख़िरी ओवर तक गए हैं लेकिन नतीजा श्रीलंका के पक्ष में ही रहा है. ज़िम्बाब्वे कई मौकों पर मज़बूत स्थिति में होने के बावजूद मैच को अपने नाम नहीं कर सका है. दो वनडे और पहला टी20 गंवाने के बाद अब उनके पास वापसी के लिए बहुत कम अवसर बचे हैं.

 हरारे का मौसम(Harare Weather Report)हरारे में होने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है और बारिश से खेल में किसी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जबकि रात में यह घटकर करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे सुहावने मौसम में खिलाड़ियों को अच्छे माहौल में खेल का आनंद लेने का मौका मिलेगा और दर्शकों के लिए भी यह मुकाबला देखने का अनुभव शानदार रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड