Cristiano Ronaldo's Retirement: क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द लेंगे संन्यास? स्टार फुटबॉलर की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने दीं बड़ा संकेत, देखें वीडियो

Cristiano Ronaldo's Retirement: जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा क्योंकि उन्होंने अपने पति क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ट्रिब्यूट देते हुए इस कार्यक्रम में सीआर7 पोशाक पहनी थी. रोनाल्डो वर्तमान में सऊदी अरब में अल-नासर के लिए खेल रहे हैं. अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. पेरिस फैशन वीक के वायरल वीडियो में जॉर्जिना रोड्रिग्ज को यह संकेत देते हुए देखा गया कि क्रिस्टियानो कब तक पेशेवर फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे. क्लिप में, वह कहती है: "क्रिस्टियानो एक और वर्ष, फिर यह खत्म हो जाएगा. शायद दो, मुझे नहीं पता.

वीडियो देखें: