West Indies vs Bangladesh 2nd Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 70 रन, बांग्लादेश से 94 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन 1 दिसम्बर को जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला गया. दूसरे दिन का खेल होने तक वेस्टइंडीज ने 37 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए हैं. मेजबान टीम मेहमान टीम से अभी 94 रन पीछे है.

WI vs BAN (Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 2 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन 1 दिसम्बर को जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला गया. दूसरे दिन का खेल होने तक वेस्टइंडीज ने 37 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए हैं. मेजबान टीम मेहमान टीम से अभी 94 रन पीछे है. वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग ब्रैथवेट 115 गेंदों में 33 रन और कीसी कार्टी 60 गेंदों में 19 रन बनाकर है. इसके अलावा मिकाइल लुइस 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. वहीं पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से अब तक नाहिद राणा 9 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट चटकाए हैं. दोनों टीमों के लिए तीसरा दिन काफी अहम होगा. यह भी पढें: Zimbabwe vs Pakistan 2nd T20I 2024 Live Streaming: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी 71.5 ओवर में 164 रन सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 137 गेंदों में 64 रन बनाए. इसके अलावा शहादत हुसैन दीपू 22 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज 36 रन, महमूदुल हसन जॉय 3 रन, लिटन दास 1 रन और जेकर अली ने 1 रन बनाए। जबकि मोमिनुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए.

वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 15.5 ओवर में 10 मेडन और 5 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा शमर जोसेफ ने 3 विकेट और केमर रोच ने 2 विकेट झटके. जबकि अल्ज़ारी जोसेफ को 1 विकेट मिला. इस तरह वेस्टइंडीज की शानदार गेंदबाजी ने बांग्लादेश को 200 रन से पहले रोक लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\