Watch Video: अनुष्‍का शर्मा के लिए विराट कोहली का यह पुराना रोमांटिक सॉन्‍ग हुआ वायरल, एकटक निहारती नजर आईं अनुष्‍का, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का रोमांच अपने चरम पर है. इस सीजन का 22वां मुकाबला बीते मंगलवार को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलौर ने दिल्ली को करीबी मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी. इस मुकाबले में आरसीबी कैप्टन का बल्ला तो कुछ खास नहीं चला.

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का रोमांच अपने चरम पर है. इस सीजन का 22वां मुकाबला बीते मंगलवार को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलौर ने दिल्ली को करीबी मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी. इस मुकाबले में आरसीबी कैप्टन का बल्ला तो कुछ खास नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी से सबको आश्चर्यचकित कर दिया. कोहली ने उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी से टीम को जीत दिलाई.

मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोहली अपनी पत्नी के लिए किशोर कुमार का फेमस सांग्स 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अनुष्का भी कोहली के इस गाने को ध्यानमग्न होकर सुनती हुई नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- IPL: इन खास टीम के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों का जमकर चलता है बल्ला, बनाए हैं 900 से अधिक रन

बता दें कि कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर साल 2017 में इटली में शादी की थी. कोहली-अनुष्का को अब एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है. दोनों ही कपल अपने निजी जीवन से काफी खुश हैं.

बात करें कोहली के बारे में तो वह मौजूदा समय में अपनी टीम आरसीबी के साथ आईपीएल में व्यस्त हैं. आरसीबी की टीम इस साल जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और अपने छह मुकाबलों के बाद 10 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड