IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने की रिद्धिमान साहा की जमकर तारीफ, कहा- विकेटकीपर फिट और अच्छी लय में

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने कंधे की चोट के कारण लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जमकर तारीफ की है..

दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credit: Facebook)

कोलकाता:  सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने कंधे की चोट के कारण लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जमकर तारीफ की है. लक्ष्मण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "साहा को वापस देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने वास्तव में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है. सैयद मुश्ताक अली में कुछ अच्छे प्रदर्शनों की वजह से वह अभ्यास मैचों में अच्छे लय में दिखाई दिए हैं."

साहा ने पिछले सीजन क्वालीफायर-2 में टूटे अंगूठे के साथ बल्लेबाजी की थी. लक्ष्मण ने कहा, "साहा जिस तरह से पिछले सीजन में टूटी उंगली के साथ खेले थे उससे मैं वास्तव में प्रभावित था. यही वह खासियत है जिसने उन्हें सनराइजर्स टीम में शामिल किया है क्योंकि आप ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो टीम और खेल के प्रति प्रतिबद्ध हों."

यह भी पढ़ें: ICC Cricket World Cup 2019: वीवीएस लक्ष्मण की नजर में इंडिया और इंग्लैंड विश्व कप के प्रबल दावेदार

लक्ष्मण ने बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा, "अपने करियर में मैंने जितने भी प्रतिबद्ध खिलाड़ी देखें हैं, साहा उनमें से एक हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग