हार से तिलमिलाए कोहली ने बल्लेबाजों पर निकाली भड़ास, इन दो खिलाड़ियों को किया याद

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे रोमांचक वनडे मैच में 43 की रनों की हार से निराश कप्तान कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए जमकर कोसा.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

Ind vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे रोमांचक वनडे मैच में 43 की रनों की हार से निराश कप्तान कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए जमकर कोसा. कप्तान ने कहा बल्लेबाजों के बिच मैदान पर साझेदारी न होने के कारण टीम को हार मिली. उन्होंने कहा 35 ओवर्स से पहले विकेट बल्लेबाजी के लिए ठीक था, दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गया था. कप्तान ने कहा हमें 250 से 260 रनों तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी हुई. वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी. हम अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए'.

टीम संयोजन पर बात करते हुए कप्तान कोहली ने केदार जाधव और हार्दिक पांड्या को याद करते हुए कहा, इन दोनों के टीम में रहने से टीम के पास एक गेंदबाजी विकल्प होता है. जब हार्दिक और केदार दोनों खेलते हैं तो हमें एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिलता है. केदार अगले मैच से हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमें संतुलन प्रदान करेंगे. हमें एक गेंदबाज बाहर करना होगा, लेकिन हमारे पास 6 गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं. वहीं विराट ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात नहीं करना चाहता. हमें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो हमने आज अच्छे से नहीं कीं. हमें अपने प्लान को सही तरीके से लागू करने की आवश्यकता है.' यह भी पढ़ें-Ind vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 44 रनों से हराया, कोहली ने जमाया शतक

हम आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ था. अब सीरीज का अगला मुकाबला सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\