क्रिकेट

PM Modi Meets Team India: दिल्ली में पीएम मोदी ने अपने आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से की मुलाकात, बातचीत का VIDEO आया समाने

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वतन लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मिलने लोक कल्याण मार्ग पहुची. जहां पर प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के बाद टीम इंडिया साथ बातचीत का वीडियो सामने आया है.

PM Modi Meets Team India: दिल्ली में पीएम मोदी ने अपने आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से की मुलाकात, बातचीत का VIDEO आया समाने
(Photo Credits ANI)

PM Modi Meets Team India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आज सुबह यानी 04 जुलाई को वतन लौटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे. जहां पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री की मुलाक़ात हुई. मुलाक़ात के बाद प्रधानमंत्री द्वारा टीम इंडिया के खिलाड़ियों से साथ बातचीत का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से एक-एक करके बात कर रहे हैं. वहीं मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई आज शाम आयोजित होने वाले जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो चुकी है. अब से कुछ समय बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी दिल्ली से रवाना होने के बाद करीब चार बजे मुंबई पहुंचेंगे. जहां उनके लिए आयोजित जश्न में वे शामिल होंगे.

मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों के लिए नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो का आयोजनकिया गया है. उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है. जहां उन्हें  125 करोड़ की इनाम की राशी बीसीसीआई की तरफ से दी जाएगी

पीएम मोदी ने टीम इंडिया से की मुलाकात:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).