Vaishnavi Sharma Hat-Trick Video: वैष्णवी शर्मा ने रचा इतिहास, अंडर 19 महिला विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली बनी पहली गेंदबाज
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 16वां मैच आज भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और मलेशिया महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से हरा दिया.
Indian Women's Under 19 National Cricket Team vs Malaysia Women's Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 16वां मैच आज भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और मलेशिया महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत में वैष्णवी शर्मा का बड़ा योगदान रहा और वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाई और मलेशिया को 31 रन ढेर करने में मदद की. इस दौरान वैष्णवी शर्मा ने हैट्रिक अपने दर्ज की.
अंडर 19 महिला विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज
वैष्णवी टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका की मैडिसन लैंड्समैन के साथ शामिल हो गईं. लैंड्समैन अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की और 2023 में 4/12 के आंकड़े के साथ समाप्त किया.
वैष्णवी शर्मा ने ली हैट्रिक
वैष्णवी ने अपने स्पेल की शुरुआत में नूर दानिया स्यूहादा और नूरीमन हियादा के विकेट लिए. लेकिन नूर ऐन बिंती रोसलान, नूर इस्मा दानिया और सिती नाज़वाह को आउट करने के बाद उन्होंने हैट्रिक हासिल की. इसके साथ ही वैष्णवी शर्मा ने इतिहास रच दिया. वह अंडर-19 महिला विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं.
31 रन पर सिमटी मलेशिया की टीम
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मलेशिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से फ्लॉप हो गई. मलेशिया की टीम 14.3 ओवर में 31 रन पर सिमट गई. मलेशिया की ओर से कोई भी महिला बल्लेबाज 5 रन के ऊपर का स्कोर नहीं बना पाई. मलेशिया की ओर से हुस्ना और नूर अलिया हेयरुन ने सबसे ज्यादा 5-5 रन बनाई. जबकि तीन बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाई.
वहीं भारत की ओर से फिर एक बार शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. वैष्णवी शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी की. वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 5 रन देकर 5 विकेट चटकाई. इसके अलावा आयुषी शुक्ला ने 3 विकेट और जोशीता वी जे को 1 विकेट मिला. 32 रनों के पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम ने 2.5 ओवर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 12 गेंदों में 27 रन बनाई. टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है. इस जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी.