India vs Malaysia ICC Under 19 Womens T20 WC 2025 Scorecard: भारत ने मलेशिया को एकतरफा मैच में 10 विकेट से हराया, मात्र 31 रन पर पूरी टीम सिमटी, वैष्णवी शर्मा ने चटकाई 5 विकेट
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 16वां मैच आज भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और मलेशिया महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.
Indian Women's Under 19 National Cricket Team vs Malaysia Women's Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का 16वां मैच आज भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और मलेशिया महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में भारत को सिर्फ 32 रन का टारगेट मिला था. जिसे वो आसानी से हासिल कर ली. वैष्णवी शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाई और मलेशिया को 31 रन ढेर करने में मदद की. इस दौरान वैष्णवी शर्मा ने हैट्रिक ली. टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है. इस जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी.
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मलेशिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से फ्लॉप हो गई. मलेशिया की टीम 14.3 ओवर में 31 रन पर सिमट गई. मलेशिया की ओर से कोई भी महिला बल्लेबाज 5 रन के ऊपर का स्कोर नहीं बना सकी. मलेशिया की ओर से हुस्ना और नूर अलिया हेयरुन ने सबसे ज्यादा 5-5 रन ही बनाई. जबकि तीन बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाई.
वहीं भारत की ओर से फिर एक बार शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. वैष्णवी शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी की. वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 5 रन देकर 5 विकेट चटकाई. इसके अलावा आयुषी शुक्ला ने 3 विकेट और जोशीता वी जे को 1 विकेट मिला। भारत के पास दूसरे मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका. इस जीत के साथ भारतीय टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी.
32 रनों के पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम ने 2.5 ओवर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 12 गेंदों में 27 रन बनाई. दूसरी ओर, मलेशिया की यह दूसरी बड़ी हार थी. श्रीलंका के खिलाफ 139 रन से श्रीलंका के खिलाफ 139 रन से हार गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

