Shadab Khan, Alex Hales Collision During Fielding: पीएसएल में फील्डिंग के दौरान शादाब खान, एलेक्स हेल्स के बीच भयानक टक्कर, दोनों को लगी गंभीर चोट, देखें वायरल वीडियो 

Shadab Khan, Alex Hales Collision During Fielding: पीएसएल(PSL) 2024 में कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच मे फील्डिंग के दौरान शादाब खान और एलेक्स हेल्स एक भयानक टक्कर हो गई. कराची किंग्स के कीरोन पोलार्ड स्ट्राइक पर थे और उन्होंने गेंदबाज को उठा कर मारा. खान और हेल्स दोनों ने गेंद को फील्ड करने का प्रयास कर रहे थे. दोनों एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए, जिससे दोनों खिलाड़ी जमीन पर गिर गए. इसके बाद फिजियों ने दोनों खिलाड़ियों की देखभाल की. उनकी टक्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्स को नौ गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया.

वीडियो देखें: