UAE vs Scotland ICC CWC League 2 2025 Scorecard: स्कॉटलैंड ने यूएई को 8 विकेट से हरा दिया, ब्रैंडन मैकमुलेन ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 66वां मुकाबला 14 मई(बुधवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में स्कॉटलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 8 विकेट से हरा दिया.

Scotland (Photo: X/@CricketScotland)

UAE National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 66वां मुकाबला 14 मई(बुधवार) को उट्रेच के कम्पोंग स्तिथ एसवी कम्पोंग सीसी ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में स्कॉटलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में ब्रैंडन मैकमुलेन ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. ब्रैंडन मैकमुलेन ने बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेली. ब्रैंडन मैकमुलेन ने 51 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 1 छक्के लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा जॉर्ज मुन्से ने 45 गेंदों में 56 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए. जबकि रिची बेरिंगटन ने अंत में 35 रन बनाए.

यह भी पढें: UAE vs Scotland ICC CWC League 2 2025 Scorecard: यूएई ने स्कॉटलैंड को दिया 162 रनों का टारगेट, मुहम्मद वसीम ने खेली अर्धशतकीय पारी

इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान राहुल चोपड़ा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए. यूएई की टीम 47.5 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई. यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम ने शानदार बल्लेबाजी की. मुहम्मद वसीम ने अपने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 75 गेंदों में 61 रनों की पारी खेले. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा और कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका. कप्तान राहुल चोपड़ा 1 रन, तनिश सूरी 13 रन, आसिफ खान 17 रन और आर्यांश शर्मा 11 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी और ब्रैंडन मैकमुलेन गेंदबाजी की. ब्रैड करी और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 3-3 विकेट चटकाए.

162 रनों के जवाब में स्कॉटलैंड ने 24.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 56 रन और ब्रैंडन मैकमुलेन 50 रन बनाए. वहीं यूएई की ओर से मुहम्मद जवादुल्लाह और सिमरनजीत सिंह को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी