क्रिकेट

Trent Boult Retirement: ट्रेंट बोल्ट ने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, ICC ने किया भावुक पोस्ट

न्यूजीलैंड के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट ने सोमवार 17 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी पर न्यूजीलैंड की जीत के बाद टी20 विश्व कप क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

Trent Boult Retirement: ट्रेंट बोल्ट ने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, ICC ने किया भावुक पोस्ट
Trent Boult (Photo Credit: @BLACKCAPS)

Trent Boult Retirement: न्यूजीलैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट ने सोमवार 17 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी पर न्यूजीलैंड की जीत के बाद टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह मैच टी20 विश्व कप में उनका आखिरी टी20 मैच होगा और खेल शुरू होने से पहले टीम के साथियों ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया. बोल्ट ने अपने चार ओवरों में 2/14 के आंकड़े हासिल किए. जिसमें हिरी हिरी और नॉर्मन वरुआ के विकेट लिए. मैच के बाद, उन्हें प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते और ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया. इस दौरान न्यूजीलैंड और आईसीसी अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक भावुक पोस्ट साझा किया. जिसे कैप्शन दिया," न्यूज़ीलैंड की लाइटनिंग बोल्ट, टी20 विश्व कप की सभी यादों के लिए शुक्रिया, ट्रेंट ". नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

ट्रेंट बोल्ट ने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).