Tilak Verma ODI Debut: तिलक वर्मा को मिला वनडे में भी डेब्यू का मौका, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

इस साल युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के लिए बल्ले से अभी तक काफी बेहतरीन रहा है. आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज काफी अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम में मौका दिया गया. इस मौके पर तिलक वर्मा ने भरपूर लाभ उठाया.

Tilak Varma ODI Debut (Photo Credit: BCCI)

Tilak Verma ODI Debut: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka) से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं. राउंड-4 के आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में 5 बदलाव हुए हैं.

इस मैच में टीम इंडिया से युवा बाएं हाथ के खिलाड़ी तिलक वर्मा को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है. इससे पहले तिलक वर्मा ने पिछले महीने में वेस्टइंडीज के दौरे पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में इरफान पठान को छोड़ सकते हैं पीछे; हासिल करने होंगे इतने विकेट

इस साल युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के लिए बल्ले से अभी तक काफी बेहतरीन रहा है. आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज काफी अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम में मौका दिया गया. इस मौके पर तिलक वर्मा ने भरपूर लाभ उठाया.

बता दें कि टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के दौरे पर टी20 सीरीज में 5 पारियों में 57.67 के औसत से 173 रन बनाए. इस दौरान तिलक वर्मा के बल्ले से 1 अर्धशतकीय पारी भी निकली. हालांकि तिलक वर्मा के लिए इसके बाद आयरलैंड के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज बल्ले से कुछ खास नहीं रही थी.

अब तक ऐसा रहा तिलक वर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

तिलक वर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट पर नरज डालें तो 20 साल के इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34.8 के औसत से 174 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल में अब तक तिलक वर्मा ने 25 मुकाबलों में 38.95 के औसत से 740 रन बनाने में सफल रहे. तिलक वर्मा के नाम पर आईपीएल में अब तक 3 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं. हलाकि, तिलक वर्मा को वनडे वर्ल्ड कप के लिए एलान हुई टीम में शामिल नहीं किया गया हैं, लेकिन आगामी एशियन गेम्स में तिलक वर्मा खेलने जाने वाली इंडियन टीम के दल में जरूर शामिल हैं.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya IPL IPL 2023 Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Mumbai Indians Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Tilak Verma Tilak Verma ODI Debut Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर