Throwback Photo: विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखिए आया कितना अंतर

भारतीय टीम के मौजूदा स्टार कप्तान विराट कोहली ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से टीन ऐज की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने मौजूदा समय का भी एक तस्वीर ट्विटर पर अपलोड किया है.

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के मौजूदा स्टार कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से टीन ऐज की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने मौजूदा समय का भी एक तस्वीर ट्विटर पर अपलोड किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ''मैं अपने युवा रूप को जाते हुए देख रहा था .' विराट के बचपन की तस्वीर में वह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं. लेकिन विराट के वर्तमान तस्वीर को देखें तो साफ दीखता है कि उन्होंने अपने मौजूदा फिटनेस पर कितना मेहनत किया है.

विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी अपने क्रिकेट ट्रेनिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह काफी दुबले-पतले दिख रहे हैं. पांड्या ने अपने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में पंड्या ने लिखा, ‘यह उस दौर की तस्वीर है, ”जब मैं लोकल मैच खेलने के लिए ट्रक में सवार होकर जाया करता था. इस सफर से मैंने जीवन में काफी कुछ सीखा और यह अब तक का शानदार सफर था. शायद नरक जैसा, लेकिन मैं इस खेल से बहुत प्यार करता हूं.” यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I 2019: विराट के तूफान में उड़ी अफ्रीकी टीम, भारत ने सात विकेट से रौंदा

बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल अपने घरेलू दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ खेले जा रहे T20 सीरीज में बिजी हैं. इस सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को को धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन उस दिन धर्मशाला में हुई भारी बारिश के वजह से पहला मैच रद्द कर दिया गया था.

वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को मोहाली में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को सात विकेट से करारी मात दी थी. इस दौरान भारत के कप्तान विराट कोहली ने 72 रनों की अपनी नाबाद पारी खेलते हुए T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बनें थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड