ICC की U19 वर्ल्ड कप टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी हुए शामिल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी अंडर-19 विश्व कप में टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है. भारत को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों तीन विकेट से हारकर खिताब गंवाना पड़ा.

भारतीय अंडर-19 टीम (Photo Credits: Getty Images)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी अंडर-19 विश्व कप में टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है. भारत को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों तीन विकेट से हारकर खिताब गंवाना पड़ा. वहीं, बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार चैंपियन बनने में सफल रहा. आईसीसी जिन तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी अंडर-19 टीम में जगह दी है, उनमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी शामिल है.

कमेंटेटर इयान बिशप, रोहन गावस्कर और नटाली जर्मनोस सहित ईएसपीएन क्रिकंफो के संवाददाता श्रेष्ठ शाह और आईसीसी रिप्रेजेंटेटिव मेरी गैडबीर की चयन पैनल ने इन खिलाड़ियों का चुनाव किया. जायसवाल को विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. उन्होंने फाइनल में 88 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी. जायसवाल ने 133 के औसत से टूर्नामेंट की छह पारियों में 400 रन बनाए. वहीं, स्पिनर बिश्नोई ने टूर्नामेंट के छह मैचों में सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए. उन्होंने फाइनल में भी 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे. बिश्नोई के अलावा तेज गेंदबाज त्यागी को भी इसमें जगह दी गई है. त्यागी ने विश्व कप में कुल 11 विकेट चटकाए थे. हालांकि फाइनल में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें- IND vs BAN U19 World Cup 2020: टूटा करोड़ो भारतीयों का दिल, बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर जमाया कब्जा

भारत के अलावा विश्व चैंपियन बांग्लादेश के तीन, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के दो-दो जबकि श्रीलंका और कनाडा के एक-एक खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है.

टीम (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार): यश्वस्वी जासवाल (भारत), इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), रविन्दु रसंथा (श्रीलंका), महमुदूल हसन जॉय (बांग्लादेश), शहादत हुसैन (बांग्लादेश), नईम योंग (वेस्टइंडीज), अकबर अली-कप्तान एवं विकेटकीपर (बांग्लादेश), शफीकउल्लाह गफारी (अफगानिस्तान), रवि बिश्नोई (भारत), कार्तिक त्यागी (भारत), जैडन सील्स (वेस्टइंडीज), अकिल कुमार (कनाडा, 12वें खिलाड़ी के तौर पर).

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट