Kuldeep Yadav के सपोर्ट में उतरा ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा- कुलदीप यादव के साथ गलत हुआ

बता दें कि बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जनवरी 2020 में खेला था. उसके बाद से ही कुलदीप यादव टी20 फॉर्मेट में इंडियन टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के साथ गए थे लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में भी ज्यादा मौके नहीं मिले.

कुलदीप यादव (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया हैं.उन्होंने कहा है कि कभी कभी उन्हें ऐसा लगता है कि कुलदीप यादव के साथ गलत हुआ है. टी20 (T20) क्रिकेट में उनको उतना मौका नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था. कुलदीप यादव ने पिछले एक साल से टी20 इंटरनेशल मुकाबला नहीं खेला है. उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया हैं.  IND vs SL ODI Series: वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें , एक नजर इनके आंकड़े पर

बता दें कि बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जनवरी 2020 में खेला था. उसके बाद से ही कुलदीप यादव टी20 फॉर्मेट में इंडियन टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के साथ गए थे लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में भी ज्यादा मौके नहीं मिले.

इस पर अजित अगरकर ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के स्पिन डिपार्टमेंट में कौन-कौन गेंदबाज होंगे. कुलदीप को अपना कॉन्फिडेंस वापस हासिल करके अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. चहल और कुलदीप दोनों प्लेयर्स को पता है कि टीम में कंपटीशन तगड़ा है और इसकी वजह से टीम का परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा.

अगरकर ने आगे कहा कि भारत के लिए स्पिन बॉलिंग चिंता का विषय है, खासकर तब जब चहल और कुलदीप ने एक साथ खेलना बंद कर दिया है. लेकिन राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज भी हैं और अगर ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो विराट कोहली के पास ज्यादा विकल्प होंगे.

भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत ने 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को चुना है. कुलदीप और दूसरे खिलाड़ियों के लिए ये सुनहारा मौका साबित हो सकता है. कुलदीप और चहल की जोड़ी टूटने से भी टीम को नुकसान हुआ हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 18 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड