टीम इंडिया का ये खिलाड़ी जल्द बनेगा पापा, ट्वीट कर दी खुशखबरी

फिलहाल करुण नायर टीम से बाहर हैं और उन्हें आईपीएल में भी खेलने के कम मौके मिलते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह कर्णाटक की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. टीम इंडिया की तरफ से करुण नायर ने टेस्ट फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ा हैं.

करुण नायर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज करुण नायर (Karun Nair) ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए बड़ी खुशखबरी अपने फैन्स के साथ साझा की है. करुण नायर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की और बताया कि आगामी जनवरी 2022 को उनके घर एक खुशखबरी आने वाली है और हम दोनों माता-पिता बनने वाले हैं. करुण नायर को इस खुशखबरी को शेयर करने पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है.  Ind vs WI: तीसरे वनडे में इन खिलाडियों के साथ मैदान में उतर रही है भारतीय टीम, यह होगी संभावित टीम

करून नायर के फोटो शेयर करते ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और वेस्ट विंडीज टीम के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने उन्हें कमेन्ट कर बधाई दिया. केएल राहुल के साथ हनुमा विहारी, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर, जयंत यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कमेन्ट कर करुण नायर को बधाई दी है.

करुण नायर ने कैप्शन में लिखा कि हम बहुत खुश हैं और हम आपको थामने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। जनवरी 2022 में आएगी खुशखबरी. करुण नायर ने हैशटैग में #comingsoon #herewegrow #blessed लिखा. फिलहाल करुण नायर टीम से बाहर हैं और उन्हें आईपीएल में भी खेलने के कम मौके मिलते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह कर्णाटक की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. टीम इंडिया की तरफ से करुण नायर ने टेस्ट फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ा हैं.

बता दें कि पिछले आईपीएल में करुण नायर पंजाब टीम का हिस्सा थे लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया गया. आईपीएल 2021 के लिए हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. उन्हें अभी तक केकेआर की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड