ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने Rahul Dravid के हेड कोच बनने पर दिया चौकाने वाला बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बैड हॉग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भविष्य के इंटरनेशनल प्लेयर की ग्रोथ के लिए एनसीए कोच का पद महत्त्वपूर्व जिम्मेदारी है, शायद भारत के हेड कोच से भी ज्यादा अहम, जिन देशों में मजबूत एकेडमी है वो अक्सर आईसीसी के टूर्नामेंट में टॉप पर हैं द्रविड़ को इस रोल में के लिए परफेक्ट है और अभी इसी पद को संभालना चाहिए.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: टीम इंडिया (India) इस समय इंग्लैंड (England) में चल रहे टेस्ट सीरीज (Test Series) में व्यस्त हैं. ऐसे में जुलाई में भारत की युवा टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा किया था. जहां उन्होंने तीन वनडे (ODI) और तीन टी20 (T20) मुकाबले खेले. टीम की कमान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में दी गई थी और टीम का हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को बनाया गया था. टीम इंडिया ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कार्यकाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के बाद खत्म होने जा रहा है, ऐसे में राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता हैं. IND vs SL 1st T20: कप्तान शिखर धवन ने टी20 सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे राहुल द्रविड़ हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी बैड हॉग ने चौंकाने वाला बयान दिया हैं. हॉग के मुताबिक राहुल द्रविड़ को अभी टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनाना चाहिए. राहुल को अभी भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ के पद पर बरकरार रखा जाना चाहिए.

बैड हॉग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भविष्य के इंटरनेशनल प्लेयर की ग्रोथ के लिए एनसीए कोच का पद महत्त्वपूर्व जिम्मेदारी है, शायद भारत के हेड कोच से भी ज्यादा अहम, जिन देशों में मजबूत एकेडमी है वो अक्सर आईसीसी के टूर्नामेंट में टॉप पर हैं द्रविड़ को इस रोल में के लिए परफेक्ट है और अभी इसी पद को संभालना चाहिए.

बता दें कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ के तौर पर राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका है. द्रविड़ ने इस पद के लिए दोबारा अप्लाई किया है. किसी और शख्स ने इस पद के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट