DC W vs RCB W, WPL 2025 Fantasy11 Team Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में ये खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान एनाबेल सदरलैंड(DC W) को बनाया जा सकता है, जबकि एलिसे पेरी(RCB W) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
Delhi Capitals Women's Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Women's Cricket Team: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का चौथा मुकाबला 17 फरवरी(सोमवार) को वडोदरा(Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम(Kotambi Stadium) में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अपनी पहली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होंगी. इस मुकाबले की विजेता टीम WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर 165 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. इस मैच में एन्नाबेल सदरलैंड ने तीन विकेट चटकाए, जबकि शैफाली वर्मा (43) और निखिता प्रसाद (35) ने अहम पारियां खेलीं. हालांकि, दिल्ली की स्टार-स्टडेड बैटिंग लाइनअप को और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी. यह भी पढ़ें: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के मिनी बैटल में इन अहम खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी?
वहीं, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की थी. ऋचा घोष और कनिका आहूजा ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन गेंदबाजी में टीम कमजोर नजर आई. केवल रेणुका सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर दो विकेट लिए. ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए अपनी कमजोरियों पर काम करना चाहेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

