Dale Steyn Witty Reply After Irfan Pathan: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 119 रन पर सिमटा टीम इंडिया, डेल स्टेन ने कर दिया इरफान पठान की पोस्ट टाइपो पर ट्रोल

IND vs PAK ICC T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक मजेदार पल देखने को मिला. इरफान पठान भारत की पारी खत्म होने के बाद मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने भारत के 89/4 से 119 पर पहुंचने के बाद हुए बड़े पतन की ओर इशारा किया. इसी दौरान उनसे टाइपिंग में गलती हुई और उन्होंने '119' की जगह गलती से '1119' लिख दिया. डेल स्टेन ने उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि वे 1119 लेंगे.' फैन्स को उनका जवाब काफी पसंद आया और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पोस्ट देखें: