India vs Australia: दूसरे वनडे मैच के लिए एडिलेड पहुची टीम इंडिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जायेगा. जिसके लिए भारतीय टीम रविवार को यहां पहुंच चुकी है. बता दें कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला 15 जनवरी को है.

भारतीय टीम (Photo Credit: ANI)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जायेगा. जिसके लिए भारतीय टीम रविवार को यहां पहुंच चुकी है. बता दें कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला 15 जनवरी को है. इस मैच से पहले सभी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे. सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा था कि उनकी टीम कमियों पर काम करेगी. लिहाजा अब नेट्स में कोहली के साथ टीम के सभी खिलाड़ी पसीना बहायेंगे. दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. हार्दिक पांड्या की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया है.

बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेला गया था. जिसमें भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद दूसरा मैच एडिलेड में मंगलवार को खेला जायेगा. वहीं इस सीरीज का आखिरी मुकाबला मेलबर्न में 18 जनवरी को खेला जायेगा. फिलहाल मेजबान टीम इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. लिहाजा भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी के दोनों मुकाबलों में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट इतिहास रचने वाली विराट सेना को वनडे सीरीज में ओवर कॉन्फिडेंस ले डूब सकता है

बता दें कि भारत बनम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए T20 सीरीज में पहले मैच में जहां मेजबान टीम ने बारिश से बाधित मैच को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार चार रनों से जीता था, वहीं दूसरे मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था . तीसरे मैच में भारत ने पलटवार करते हुए मेजबान टीम को छ विकेट से करारी मात देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था. वहीं टेस्ट सीरीज में भारत ने मेजबान टीम को 2-1 से हराकर टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम किया था. बता दें कि इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी