T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन दिग्गज खिलाड़ियों का कट सकता हैं पत्ता, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. टीम इंडिया इस बार युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी. ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता हैं. टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) शुरू होने में बहुत कम समय बचा है. आईसीसी (ICC) पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी टीम इंडिया (Team India) का ऐलान नहीं हुआ हैं. बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही टीम की घोषणा कर सकती हैं. T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं टीम इंडिया में मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. टीम इंडिया इस बार युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी. ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता हैं. टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं.

इन खिलाड़ियों का कट सकता हैं पत्ता-

शिखर धवन

शिखर धवन का टी20 में स्ट्राइक रेट इन दिनों कुछ खास नहीं रहा है. हाल में श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऐसे में सेलेक्टर्स पृथ्वी शॉ को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका दे सकते हैं. ऐसे में पृथ्वी शॉ ओपनिंग में शिखर धवन का पत्ता काट सकते हैं. पृथ्वी शॉ ने शिखर धवन की मुश्किलें बढ़ी हैं.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी. अप्रैल में अय्यर के कंधे की सर्जरी हुई थी. श्रेयस अय्यर चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की जगह तय मानी जा रही है. टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में सूर्यकुमार यादव नंबर 5 पर बल्लेबाजी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर का टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता काटना लगभग तय माना जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शार्दुल ठाकुर की जगह चेतन सकारिया को मौका दिया जा सकता है. चेतन सकारिया के पास गेंदों को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत है. आईपीएल 2021 में अच्छे प्रदर्शन के बाद चेतन सकारिया को श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में जगह मिली थी. सकारिया ने अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. टीम इंडिया का तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी