T. Natarajan को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू मिलने की नहीं थी उम्मीद, विराट-रहाणे की कप्तानी पर कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी उम्दा गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है. नटराजन ने टीम के लिए खेल के तीनों प्रारूपों में डेब्यू करते हुए टीम को अहम मौकों पर विकेट चटकाकर सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

टी नटराजन (Photo Credits: ICC/Twitter)

नई दिल्ली, 25 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी उम्दा गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है. नटराजन ने टीम के लिए खेल के तीनों प्रारूपों में डेब्यू करते हुए टीम को अहम मौकों पर विकेट चटकाकर सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद सलेम जिले में उनका शानदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी भी प्रारूप में मौका मिलने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं अपना काम करने के लिए प्रतिबद्ध था.

टी नटराजन ने आगे बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं तो वह काफी दबाव में थे. उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया में मिले इस मौके का मैं फायदा उठाना चाहता था. उन्होंने कहा देश के लिए खेलने के बाद इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा मुझे ऑस्ट्रेलिया में सभी खिलाड़ियों, कप्तान और कोच से काफी सहयोग मिला. उनके सहयोग की वजह से ही मैं ऑस्ट्रेलिया में उम्दा प्रदर्शन करने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें- T Natarajan First Wicket Video: टी नटराजन ने मार्नस लाबुशैन को बोल्ड कर हासिल की अपनी पहली ODI सफलता, देखें वीडियो

टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के मौजूदगी में वनडे और T20 सीरीज खेला. वहीं कोहली की गैर-मौजूदगी में उन्होंने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ब्रिसबेन टेस्ट (Brisbane Test) खेला. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी का तारीफ करते हुए कहा कि इनकी कप्तानी में खेलकर अच्छा लगा. दोनों ही खिलाड़ियों ने मुझे मैदान में सहयोग दी और जरूरत पड़ने पर सकारात्मक सुझाव दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड