Sri Lanka Women vs Pakistan Women, 25th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 25th Match Pitch Report And Weather Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं. इस टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला आज यानी 24 अक्टूबर को श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. श्रीलंका की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Next ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के बाद इस टीम के साथ वनडे सीरीज खेलेगा भारत, क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिलेगी जगह?

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म काफी खराब है. श्रीलंका की टीम ने लगातार चार मैच हारने के बाद पिछले मैच में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है. इस टूर्नामेट में पिछले मैच में श्रीलंका ने अपनी पहली जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान की टीम को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है. इस मैच में पाकिस्तान पहली जीत के इरादे से उतरेगी.

पाकिस्तान की टीम को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है. यह दोनों टीम टूर्नामेंट में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में अपने सफ़र को जीत के साथ समाप्त करने के ऊपर रहेगी.

श्रीलंका की टीम के लिए पिछले मैच में कप्तान चमारी अथापथु ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और हसिनी परेरा बल्ले से अच्छी फार्म में है. पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन और फातिमा सना ने कुछ हद तक संघर्ष दिखाया, लेकिन बाकी खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. टीम को अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL W vs PAK W ODI Head To Head Record)

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 33 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की टीम को महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं.

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 25वां मुकाबला आज यानी 24 अक्टूबर को श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर पिछले सात मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चार मैच जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 275 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 246 रन है. इस मैदान पर अब तक 182 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 101 रन डिफेंड और 69 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 25वां मुकाबला आज यानी 24 अक्टूबर को श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की वेदर रिपोर्ट काफी अच्छी है. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. बारिश होने की संभावना बनी हुई है. ह्यूमिडिटी 55% तक रहने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL W vs PAK W 25th ODI Match Likely Playing XI)

श्रीलंका महिला (SL W Likely Playing XI): हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पिउमी वत्सला बदलगे, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा.

पाकिस्तान महिला (PAK W Likely Playing XI): मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

नोट: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.