Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-B का मुकाबला होगा. ओमान को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, वहीं श्रीलंका ने पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 रन से जीता था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
श्रीलंका को ओमान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण पूरी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह दूषण हेमंथा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं चाहेगी. दूसरी तरफ, ओमान की बल्लेबाजी पहले मैच में बेहद खराब रही थी. पूरी टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टॉप आर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अनुभवी जतिंदर सिंह से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.
श्रीलंका बनाम ओमान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs OMN T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी.
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पल्लेकेले स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है. इस मैदान पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलेगी. हालांकि, नजरें जमने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं. खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है और 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है.
श्रीलंका बनाम ओमान के बीच पांचवें मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (SL vs OMN Key Players To Watch Out): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, मथीशा पथिराना, जतिंदर सिंह, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला और शाह फैसल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसानका और शाह फैसल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जतिंदर सिंह और मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
कब और कहां देखें मैच?
श्रीलंका और ओमान के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs IRE 16th Match Playing Prediction)
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दूषण हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और मथीशा पथिराना.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY