बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद भड़के Sanath Jayasuriya, टीम की जमकर की आलोचना

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज हारने पर कुसल परेरा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम की आलोचना की है. श्रीलंका को पहली बार बांग्लादेश के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी है.

सनथ जयसूर्या (Photo Credits: Facebook)

कोलंबो, 26 मई: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज हारने पर कुसल परेरा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम की आलोचना की है. श्रीलंका को पहली बार बांग्लादेश के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी है. जयसूर्या ने कहा, " एक पूर्व खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मेरे लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज हार को पचाना बहुत मुश्किल है. देश की साख दावं है. लड़कों को आखिर तक लड़ना होगा." बांग्लादेश ने मुस्ताफिजुर रहमान (3/16) और मेहदी हसन (3/28) की शानदार गेंदबाजी तथा मुशफिकुर रहीम (125) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित दूसरे वनडे मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशफिकुर के 127 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 125 रन की बदौलत 48.1 ओवर में 246 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी के 39वें ओवर के दौरान बारिश ने मैच में खलल डाला और खेल को रोकना पड़ना.

यह भी पढ़ें- मुथैया मुरलीधरन, कर्टनी वॉल्श और सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है यह शर्मनाक रिकॉर्ड

कुछ देर बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और मैच 40 ओवर का कर दिया गया. श्रीलंका की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी. बांग्लादेश ने इसके साथ ही श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज जीती. दोनों टीमों के बीच अंतिम वनडे 28 मई को खेला जाना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\