Wasim Jaffer नहीं चाहते Rahul Dravid बनें टीम इंडिया के हेड कोच, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह जाफर वाह

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल जहां देश में सभी लोग द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच के रूप में देख रहे हैं, वहीं जाफर ने उन्हें कोच नहीं बनाए जानें का सुझाव दिया है.

वसीम जाफर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 9 जुलाई: श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर गई भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को लेकर टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल जहां देश में सभी लोग द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच के रूप में देख रहे हैं, वहीं जाफर ने उन्हें कोच नहीं बनाए जानें का सुझाव दिया है.

जाफर ने इसके पीछे काफी सटीक जवाब भी दिया है. जाफर का मानना है कि देश को द्रविड़ की सबसे ज्यादा जरूरत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (National Cricket Academy) में क्योंकि यहां युवा खिलाड़ियों को तरासा जाता है. वहीं उनका मानना है कि जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचता है तो उसे ज्यादा कोचिंग की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि उसे शुरुआत में ही क्रिकेट की सभी बारीकियां सीखा दी गई होती हैं.

यह भी पढ़ें- पूर्व सलामी बल्लेबाज Wasim Jaffer ने कहा- शुभमन गिल के चोटिल होने पर इस खिलाड़ी को टीम में किया जाना चाहिए शामिल

उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे. मुझे पूरा विश्वास है इससे उन्हें काफी फायदा होगा.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि उन्हें नेशनल टीम का कोच बनने की तरफ नहीं देखना चाहिए. द्रविड़ को एनसीए में अंडर-19 और इंडिया A प्लेयर्स को तरासना चाहिए. मेरे हिसाब से जो भी इंटरनेशनल खिलाड़ी इंडिया के लिए खेलता है वो पूरी तरह से परिपक्व होता है.'

जाफर ने कहा, 'द्रविड़ के मेंटरशिप और गाइडेंस की ज्यादा जरूरत अंडर-19 और इंडिया ए लेवल के खिलाड़ियों को है. इसलिए मेरा मानना है कि उन्हें हमारी युवा बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें- घरेलू क्रिकेट के बेताज बादशाह वसीम जाफर ने कहा- ये खेल मेरे लिए नशा है, इस टीम के लिए खेलते हुए अपने करियर को खत्म करना चाहता हूं

बता दें कि राहुल द्रविड़ की देखरेख में देश को कई उम्दा खिलाड़ी मिले हैं. इसमें पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\