आईपीएल 2019: कोहली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

केन विलियम्सन की जगह मोहम्मद नबी और शहबाज नदीम के स्थान पर दीपक हुड्डा को इस मुकाबले में मौका मिला है।

SRH vs RCB (File Photo)

हैदराबाद. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।

बेंगलोर (RCB) की टीम ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद (SRH) की पिच धीमी रहने की उम्मीद है जैसा कि पिछले मैच में थी.

केन विलियम्सन की जगह मोहम्मद नबी और शहबाज नदीम के स्थान पर दीपक हुड्डा को इस मुकाबले में मौका मिला है। बेंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नवदीप सैनी के स्थान पर प्रायास रे बर्मन मेहमान टीम में खेलेंगे।

टीम:

हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, शिमरोन हेटमेयर, अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली, शिवम दुबे, कोलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, प्रायास रे बर्मन।

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Score Update: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट