Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है. टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. फिलहाल आरसीबी 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है. टीम का नेट रनरेट 1.065 का है. अगर आरसीबी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीत लेती है, तो वह 20 अंकों के साथ लीग स्टेज टॉप पर खत्म कर सकती है.
Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 67th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Winner Prediction: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. लीग स्टेज के सिर्फ कुछ मुकाबले बाकी हैं, जिसके बाद प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी. 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन इस मैच का परिणाम टॉप-2 की रेस पर बड़ा असर डाल सकता है. इस मुकाबले में सभी की नजरें आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली हैं. विराट के पास इस मैच में IPL इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.
विराट कोहली इतिहास रचने से सिर्फ 58 रन दूर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घातक सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने लगभग हर सीजन में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2026 में भी विराट शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. विराट कोहली ने अब तक 13 मुकाबलों में 54.20 की औसत से 542 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.
अगर विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 58 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल इस मामले में विराट कोहली संयुक्त रूप से क्रिस गेल, डेविड वार्नर और केएल राहुल के साथ पहले स्थान पर हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने लगातार तीन सीजन में 600+ रन बनाने का कारनामा किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है. टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. फिलहाल आरसीबी 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है. टीम का नेट रनरेट 1.065 का है. अगर आरसीबी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीत लेती है, तो वह 20 अंकों के साथ लीग स्टेज टॉप पर खत्म कर सकती है. हालांकि हार की स्थिति में टीम के लिए टॉप-2 में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है. दरअसल, गुजरात टाइटंस के भी 18 अंक हैं और अगर सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसके भी 18 अंक हो जाएंगे. ऐसे में नेट रनरेट के आधार पर टॉप-2 टीमों का फैसला हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

