देश

UGC-NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा की तारीखें घोषित कीं

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था. NTA ने बताया कि बाकी 84 विषयों की मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे. केवल इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जाएंगी.

UGC-NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा की तारीखें घोषित कीं

UGC-NET June 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के तहत इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह फैसला प्रश्न पत्रों में सामने आई कई गंभीर त्रुटियों और अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद लिया गया है. NTA की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने जांच में तथ्यात्मक, व्याकरण संबंधी और संरचनात्मक गलतियों की पुष्टि की थी. UGC NET June 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, जानें आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख

जांच समिति ने मानी प्रश्न पत्रों में खामियां

NTA के मुताबिक, छात्रों की शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति ने पाया कि तीनों विषयों के प्रश्न पत्रों में कई प्रकार की त्रुटियां थीं. इनमें तथ्यात्मक गलतियां, टाइपिंग एरर, अनुवाद संबंधी खामियां और प्रश्नों की गलत संरचना शामिल थीं.

समिति ने यह भी पाया कि कई प्रसिद्ध विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे, पुस्तकों के शीर्षकों में त्रुटियां थीं, मानक शैक्षणिक शब्दावली का सही इस्तेमाल नहीं किया गया था और कई प्रश्न पहले की परीक्षाओं से दोहराए गए थे, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई.

 

3 विषयों के लिए UGC NET जून 2026 की री-एग्जाम तारीखें जारी कर दी गई हैं:

यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम शेड्यूल

NTA ने प्रभावित विषयों की परीक्षा रद्द करते हुए नई तारीखें जारी की हैं.

इंग्लिश: 9 सितंबर 2026 (पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

कॉमर्स: 9 सितंबर 2026 (दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक)

सोशियोलॉजी: 10 सितंबर 2026 (पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई अतिरिक्त शुल्क

NTA ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित उम्मीदवारों से री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. नए एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

84 अन्य विषयों का रिजल्ट तय समय पर होगा जारी

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था. NTA ने बताया कि बाकी 84 विषयों की मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे. केवल इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2026 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).