South Africa Women vs Scotland Women, 2024 ICC Women's T20 World Cup 11th Match Scorecard: साउथ अफ्रीका ने स्कॉटलैंड को दिया 167 रनों का विशाल लक्ष्य, ताज़मिन ब्रिट्स और मैरिज़ेन कप्प ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इस बीच टूर्नामेंट में 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बोर्ड पर लगा दिए.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला (Photo Credits: X Formerly Twitter)

South Africa Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 2024 ICC Women's T20 World Cup 11th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, स्कॉटलैंड को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में स्कॉटलैंड की नजरें साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होगी. South Africa Women vs Scotland Women, 11th Match Live Playing XI Update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इस बीच टूर्नामेंट में 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बोर्ड पर लगा दिए.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से तज़मीन ब्रिट्स और मैरिज़ेन कप्प ने सबसे ज्यादा 43-43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दौरान ताज़मिन ब्रिट्स ने 35 गेंदों गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाई, जबकि मैरिज़ेन कप्प ने महज 24 गेंदों पर छह चौकों में मदद से धुआंधार बल्लेबाजी की. तज़मीन ब्रिट्स और मैरिज़ेन कप्प के अलावा लौरा वोल्वार्ड्ट ने 40 रन बनाए.

स्कॉटलैंड के टीम को कैथरीन फ़्रेज़र ने पहली सफलता दिलाई. स्कॉटलैंड की ओर से राचेल स्लेटर, कैथरीन ब्राइस, ओलिविया बेल, कैथरीन फ़्रेज़र और डार्सी कार्टर ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. स्कॉटलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 167 रन बनाने हैं. स्कॉटलैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला हैं.

Share Now

Tags

sa w vs sco w live streaming sa-w vs sco-w icc womens t20 world cup 2024 sa-w vs sco-w live score sa-w vs sco-w live toss update sa-w vs sco-w scorecard Scotland Women National Cricket Team south africa vs scotland live score south africa vs scotland live scorecard South Africa vs Scotland Scorecard South Africa vs Scotland Toss Updates south africa vs scotland women south africa vs scotland women t20 South Africa Women National Cricket Team South Africa Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team south africa women vs scotland women live score south africa women vs scotland women live scorecard south africa women vs scotland women scorecard south africa women vs scotland women t20 south africa women vs scotland women t20 live streaming एसए डब्ल्यू बनाम एससीओ डब्ल्यू लाइव स्ट्रीमिंग दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड साउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से रौदकर किया क्लीन स्वीप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 1st ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट से रौंदकर 1-0 से बनाई बढ़त, सुने लुस का ऑलराउंड जलवा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\