South Africa Women vs Scotland Women, 11th Match Live Playing XI Update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया.
South Africa Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 11th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Live Playing XI Update: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ( Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, स्कॉटलैंड को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में स्कॉटलैंड की नजरें साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होगी. इस बीच टूर्नामेंट में 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मैरिज़ेन कप्प, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका.
South Africa won the toss & decided to bat first against Scotland 🏏
𝐇𝐞𝐫𝐞 𝐚𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐥𝐚𝐲𝐢𝐧𝐠 𝐗𝐈𝐬 𝐨𝐟 𝐛𝐨𝐭𝐡 𝐬𝐢𝐝𝐞𝐬 👕#SAvSCO #Cricket #T20 #WorldCup pic.twitter.com/qdEHKwXWDV
— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 9, 2024
स्कॉटलैंड: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, अबता मकसूद, ओलिविया बेल.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

