South Africa vs Australia, ICC WTC Final Day 3 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा WTC फाइनल के तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का तीसरा दिन आज लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 144/8 रन बनाकर 218 रनों की कुल बढ़त हासिल की.

Photo Credits: @ESPN cricinfo

South Africa vs Australia, ICC WTC Final Day 3 Live Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 13 जून को तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन का रोमांचक मैच लॉर्ड्स में गुरूवार , 12 जून को देखने को मिला. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के दुसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत पकड़ बनाई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी  में 144/8 रन बनाकर कुल 218 रनों की बढ़त हासिल कर टीम को इस खेल में आगे बढ़ाया है. 

हालाँकि दूसरे दिन की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका टीम ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने कमजोर पड़ती नज़र आयी, दक्षिण अफ्रीका टीम सिर्फ 138 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलियन कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, इन्ही विकेट के साथ कमिंस ने अपने टेस्ट करियर में 300 विकेट का रिकॉर्ड हासिल कर लिया हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहली पारी में 212 रन बनाए लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) और कगिसो  रबाडा (Kagiso Rabada) ने 3-3 विकेट चटका कर ऑस्ट्रेलिया को जल्दी समेट दिया. बल्लेबाज़ अलेक्स कैर्री (Alex Carry) ने 43 रन और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 61 रन की साझेदारी से पारी संभाली.

टीम ऑस्ट्रेलिया अभी भी मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है , लेकिन दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का पलड़ा अभी भी भारी है. तीसरे दिन की शुरुआत रोमांचक होने की संभावना है क्योंकी दक्षिण अफ्रीका द्वारा एक कम स्कोर वाली मैच में वापसी करने की कोशिश की जा सकती है.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल कब और कहा खेला से जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन का खेल आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल कितने बजे खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के  फाइनल के तीसरे दिन का खेल टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन के खेल को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार पर की जाएगी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

ENG vs NZ, 1st Test Match: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला बना दुनिया का पहला मैदान

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड