Dale Steyn ने उठाया रहस्य से पर्दा, बताया- Virat Kohli के करियर की शुरूआत में उनके खिलाफ माइंड गेम का इस्तेमाल करता था

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे, उस समय वह उन्हें आउट करने और उनका मनोबल गिराने के लिए माइंड गेम का इस्तेमाल करते थे.

डेल स्टेन (Photo Credits: Getty Images)

साउथम्पटन, 18 जून: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे, उस समय वह उन्हें आउट करने और उनका मनोबल गिराने के लिए माइंड गेम का इस्तेमाल करते थे. स्टेन ने कहा, "कोहली के खिलाफ आपको माइंड गेम खेलने की जरूरत है. मैं उन्हें बताता था कि मैं गेंदबाजी करने आ रहा हूं. मैं चाहता था कि वह पूल करने की कोशिश करें क्योंकि मुझे लगता था कि यह उनका बी गेम है."

उन्होंने कहा, "अगर कोहली अच्छा खेलते तो भी मैं चाहता था कि वह सोचें कि मैं कहां गेंद डालने वाला हूं क्योंकि मुझे स्विंग करना पसंद था." स्टेन चोटिल होने के कारण अपने करियर में कई महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर रहे थे जिसमें 2015 में भारत के खिलाफ सीरीज शामिल है.

यह भी पढ़ें- डेल स्टेन ने कहा- टेस्ट मैच में मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ

स्टेन ने कहा, "हम सभी जानते हैं बल्लेबाज पहले 20 गेंद तक सेट नहीं हो पाता है। उन्हें ढ़लने में और पिच को समझने में समय लगता है. मैं चाहता था कि कोहली सोचें कि मैं श्ॉर्ट गेंद करूंगा लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने फूल गेंद फेंकी थी."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड